फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply may be effected in shimla city.

शिमला में ठप हो सकती है पेयजल आपूर्ति

Sun, 27 Dec 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Dec 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
water supply may be effected in shimla city.

शिमला शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली अश्वनी खड्ड परियोजना की पाइप लाइन में फिर लीकेज हो गई है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंथाघाटी के पास पाइप लाइन लीक हो गई। इसके बाद अश्वनी खड्ड परियोजना में पानी की पंपिंग रोकनी पड़ी।

विज्ञापन


शनिवार को लगातार तीसरे दिन पंपिंग प्रभावित होने से अश्वनी खड्ड परियोजना से शहर को पानी नहीं मिल पाया। शुक्रवार को भी लीकेज के कारण पंपिंग बंद होने से शहर को सामान्य के मुकाबले अश्वनी खड्ड परियोजना से कम मात्रा में पानी मिला था। पीक टूरिस्ट सीजन के चलते इन दिनों शहर के होटलों में आक्युपेंसी सौ फीसदी चल रही है।
विज्ञापन


पानी की खपत बढ़ने से नगर निगम के लिए पूरे शहर में पानी का समान वितरण करना चुनौती बन गया है। वहीं बड़ी परियोजनाओं से पूरा पानी न मिल पाने से नगर निगम के लिए दिक्कत खड़ी हो गई है। सामान्य दिनों में अश्वनी खड्ड परियोजना से शहर को दस एमएलडी तक पानी मिलता है, लेकिन इन दिनों परियोजना पूरा पानी नहीं दे पा रही। शनिवार को पंपिंग प्रभावित रहने से रविवार को शहर में पानी की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरुस्त कर दी गई है लीकेज
शनिवार सुबह लाइन में लीकेज से अश्वनी खड्ड परियोजना में पानी की पंपिंग रोकनी पड़ी थी। लीकेज दुरुस्त करने के बाद दोपहर बाद पंपिंग फिर शुरू कर दी गई। -विनोद कुमार अधिशासी अभियंता


खस्ताहाल लाइन को रिपेयर की दरकार

अश्वनी खड्ड परियोजना की पाइप लाइन खराब हो चुकी है, इसलिए आए दिन पाइप में लीकेज की समस्या आती है। पाइप लाइन रिहायशी इलाके से होते हुए शिमला तक पहुंचाई है। लाइन की रिपेयर के लिए खुदाई शुरू करते ही कई बार विवाद हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed