फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water rashning strat in shimla

शहर में पानी की राशनिंग शुरू अब तीसरे दिन मिलेगी सप्लाई

Thu, 09 Dec 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
water rashning strat in shimla
पेयजल योजनाओं में लो वोल्टेज से पंपिंग प्रभावित होना बताया जा रहा है कारण
विज्ञापन

क्रॉसर
गिरि और गुम्मा परियोजना से नहीं मिल रहा पूरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्दियों के मौसम में शहर के लोगों को एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई मिलेगी। शहर में सप्लाई करने वाली कंपनी एसजेपीएनएल ने पानी की राशनिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले दिन आधे शहर को पानी मिलेगा और बाकी बचे इलाकों में अगले दिन सप्लाई आएगी।
पानी की राशनिंग कब तक रहेगी इसे लेकर कंपनी के अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। कंपनी के एजीएम अनिल जस्वाल ने बताया कि शहर को पानी की आपूर्ति का मुख्य जिम्मा गिरि और गुम्मा परियोजना पर है। गिरि परियोजना में लो वोल्टेज के कारण पंपिंग प्रभावित हो रही है। मजबूरन पानी की राशनिंग का फैसला लेना पड़ा है। जैसे ही वोल्टेज समस्या हल होती है रोजाना पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान पानी की राशनिंग ने शहर के पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। क्रिसमस ईव और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं ऐसे में सैलानियों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था कैसे होगी इसे लेकर होटल कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन

आज इन क्षेत्रों में होगी पानी की आपूर्ति
संजौली जोन : चलौंठी, ढींगू धार, नेरीधार, सीमिट्री, सीमिट्री गेट, गाहन, संजौली चौक, डिस्पैंसरी के नीचे, इंजन घर, शांगटी, मल्याणा, नार्थ ओक, बोथवेल और मशोबरा
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू शिमला जोन : सेक्टर 1,2,3 और 4, बीसीएस, डायमंड एरिया, मैहली, शकराला, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 5,6, छोटा शिमला जोन : कसुम्पटी बाजार, परिमहल, ऐरा होम, जीवन कालोनी, छोटा शिमला, खलीनी
चौड़ा मैदान :- कैथू, घोड़ा चौकी
सेंट्रल जोन :- लोअर बाजार, राम बाजार, कृष्णानगर, हाई कोर्ट, केएनएच, स्कैंडल प्वाइंट, मालरोड, मैट्रोपोल, फिंगास्क
लक्कड़ बाजार जोन : लक्कड़ बाजार, शांकली, भराड़ी, कलस्टन, कुफ्टाधार, ओकवुड, हॉली लॉज, कार्नर हाउस, बैनमोर
इन इलाकों में शनिवार को आएगा पानी
संजौली जोन :- ढली चौक, ढली टनल, भट्ठाकुफर, तारा कालोनी। न्यू शिमला जोन : पंथाघाटी, सरगीण, कंगनाधार, बीसीएस, हिमफैड एरिया, विकासनगर मार्केट, विकासनगर एसडीए कालोनी, देवनगर, शिवनगर, आंजी। छोटा शिमला जोन : विकासनगर एसडीए कालोनी, कनलोग, बैनमोर बैक एरिया, राजभवन, चार्ली विला, वर्मा अपार्टमेंट, टालैंड। चौड़ा मैदान जोन : टुटू, चक्कर, टूटीकंडी, समरहिल, कामना देवी, अपर चक्कर, संदल, अनाडेल, नाभा, फागली, रामनगर, चौड़ा मैदान, बालूगंज, लक्कड़ बाजार जोन : जाखू, यूएस कल्ब, डेजी बैंक, लोअर जाखू, क्रॉसटोफेन
लोग बोले, जनरेटर लगाए
होते तो नहीं होती राशनिंग
लोग सवाल उठा रहे हैं कि पेयजल कंपनी अभी तक बिजली बोर्ड पर क्यों निर्भर है? पेयजल योजनाओं में जनरेटर के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? जनरेटर लगे होते तो बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ता, न ही राशनिंग की जरूरत पड़ेगी। लोगों ने कहा कि यह राशनिंग कंपनी की ढील की वजह से लग रही है।

बीस घंटे सही है बिजली की वोल्टेज
बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि सुबह सात से दस बजे तक वोल्टेज की थोड़ी दिक्कत रहती है। लेकिन बाकी बीस घंटे बिजली की आपूर्ति सही है। सुबह के वक्त की आपूर्ति में भी सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed