फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water pumping shortage in shimla

लो वोल्टेज से घट रही पंपिंग, कई इलाकों में तीसरे दिन मिलेगा पानी

Sat, 27 Nov 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
water pumping shortage in shimla
गिरि पेयजल परियोजना से 18 की जगह शहर को मिल रहा 14 एमएलडी पानी
विज्ञापन

क्रॉसर
बिजली बोर्ड की पीक आवर्स में पंपिंग न करने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि पेयजल परियोजना में लो वोल्टेज के चलते शहर के लिए पानी की सप्लाई घट गई है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में अभी तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई मिलेगी।
शहर के बालूगंज, घोड़ाचौकी, चक्कर, कनलोग, विकासनगर आदि इलाकों में पिछले एक हफ्ते से तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि अगले कई दिन तक इन इलाकों में नियमित सप्लाई नहीं मिल पाएगी। बिजली बोर्ड ने शाम छह से नौ बजे तक के पीक आवर्स में गिरि से पंपिंग न करने के लिए पेयजल कंपनी को पत्र लिखा है। पीक आवर्स के दौरान बिजली की खपत ज्यादा रहती है। ऐसे समय में पंपिंग मशीनरी बंद रखने को कहा गया है। पेयजल कंपनी ने कहा कि पीक ऑवर्स में पंपिंग बंद रहती है। लेकिन रात नौ बजे के बाद भी वोल्टेज कम रहती है। कई बार तो रात 11 बजे तक भी लो वोल्टेज के कारण गिरि से पंपिंग शुरू नहीं हो पा रही। ऐसे में पूरे शहर में रोज पानी देने का शेड्यूल गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन

करीब 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि पेयजल परियोजना से शिमला शहर को इन दिनों 13 से 14 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। सभी परियोजनाओं से शहर को 42 एमएलडी पानी मिल रहा है जो सामान्य से करीब तीन एमएलडी कम है। शनिवार को भी शहर को 42.29 एमएलडी पानी मिला है। इसके चलते कई इलाकों में रोज पानी नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो वोल्टेज से घटी पंपिंग : एजीएम
गिरि पेयजल परियोजना में लो वोल्टेज के कारण पर्याप्त पंपिंग नहीं हो पा रही है। इससे कई इलाकों में रोज पानी नहीं दे पा रहे। दूसरी परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ाई जा रही है।
-अनिल जसवाल, एजीएम पेयजल कंपनी
पीक आवर्स में बिजली की खपत सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे समय में पंपिंग मशीनरी न चलाने को कहा है। वोल्टेज बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
-गुरप्रीत सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed