{"_id":"61a5ceb92187557aa53b0103","slug":"waiting-for-heli-taxi-from-sanjauli-heliport-increased-approval-not-yet-received-from-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी का बढ़ा इंतजार, केंद्र से अभी नहीं मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी का बढ़ा इंतजार, केंद्र से अभी नहीं मिली मंजूरी
Tue, 30 Nov 2021 12:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:42 PM IST
सार
पयर्टन विभाग और पवन हंस कंपनी की ओर से हेलीटैक्सी सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब सिर्फ डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक केंद्र की ओर से हेलीपोर्ट शुरू करने को लेकर लिखित में मंजूरी नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
संजौली हेलीपोर्ट(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे संजौली उपनगर में बनाए गए हेलीपोर्ट से हेलीटैक्सी सेवा शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से अभी संजौली सहित रामपुर, बद्दी, मंडी और मनाली हेलीपोर्ट को शुरू करने की मंजूरी नहीं दी गई है। ऐसे में प्रदेश में तीस नवंबर से इन हेलीपोर्ट की शुरूआत अभी नहीं हो सकेगी। पयर्टन विभाग और पवन हंस कंपनी की ओर से हेलीटैक्सी सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब सिर्फ डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक केंद्र की ओर से हेलीपोर्ट शुरू करने को लेकर लिखित में मंजूरी नहीं भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही हेली टैक्सी को नये हेलीपोर्ट से शुरू कर दिया जाएगा। उधर, संजौली हेलीपोर्ट के अभी शुरू नहीं होने के चलते चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू जाने के लिए लोगों को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे तक जाना होगा। संजौली, रामपुर, बद्दी और मंडी के कंगनीधार में नये हेलीपोर्ट बनाए गए हैं। इन हेलीपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मनाली में सासे के हेलीपोर्ट को ही हेलीटैक्सी के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन