फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vivek reached Poland's border after staying in a bunker for seven days in Ukraine

मंडी: यूक्रेन में सात दिन बंकर में रहने के बाद पोलैंड के बॉर्डर पर पहुंचे विवेक

Wed, 02 Mar 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 07:56 PM IST
सार

होशियार सिंह ने बताया कि सात दिन तक बंकर में रहने के बाद उनका पोता पोलैंड के नजदीक बॉर्डर पर पहुंच गया है।  सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे विवेक का फोन आया था। मंगलवार सुबह फिर 11 बजे पोलैंड के नजदीक किसी बॉर्डर पर पोते ने खुद को सुरक्षित बताया।

विज्ञापन
Vivek reached Poland's border after staying in a bunker for seven days in Ukraine
पोलैंड के बॉर्डर पर पहुंचे विवेक - फोटो : संवाद

विस्तार

हेलो... दादा मैं सुरक्षित बंकर से निकलकर पोलैंड के साथ लगते एक देश के बॉर्डर तक पहुंच गया हूं। यहां से घर पहुंचने की जद्दोजहद कर रहा हूं। भारत जाने वाली एक फ्लाइट में उन्हें जगह नहीं मिली है। इसके बाद अचानक फोन कट गया। इससे पहले विवेक ने फोन पर दादा से बातचीत में ये शब्द कहे। पोते से बात के बाद दादा-दादी विवेक को लेकर चिंतित हो उठे और फूट-फूट कर रोने लगे। होशियार सिंह ने बताया कि सात दिन तक बंकर में रहने के बाद उनका पोता पोलैंड के नजदीक बॉर्डर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


 सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे विवेक का फोन आया था। मंगलवार सुबह फिर 11 बजे पोलैंड के नजदीक किसी बॉर्डर पर पोते ने खुद को सुरक्षित बताया। पोते की सुरक्षित वतन वापसी के लिए 70 हजार रुपये पांच दिन पहले उन्होंने उसके खाते में डाले हैं। बताया कि भारतीय छात्र की यूक्रेन में दर्दनाक मौत होने के बाद पोता दहशत में है। होशियार सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह पांच दिन के खाने के सामान के साथ वह बंकर में फर्श पर जागकर रातें काट रहा था। इधर, जोगिंद्रनगर प्रशासन भी दूरभाष पर विवेक से वहां के हालात के बारे में जान रहा है। बुजुर्ग दादा-दादी से भी संपर्क साध कर पौते को सुरक्षित आने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

यूक्रेन में बंकर से निकलकर सुरक्षित स्थान पर विवेक के होने की सूचना प्रशासन को मिली है वह जल्द ही सुरक्षित घर लौटेगा। प्रशासन अभिभावकों से भी संपर्क साध कर विवेक का कुशलक्षेम पूछ रहा है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, एसडीएम जोगिंद्रनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed