फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh targets cm jairam thakur

सीएम जयराम पर बरसे वीरभद्र, बोले- बद्दी हत्याकांड में आरएसएस नेता का हाथ

Mon, 07 May 2018 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 07 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh targets cm jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ती हत्याओं और आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि शांत हिमाचल को अशांत बनाने की कोशिश की जा रही है। पहले कसौली फिर कांगड़ा और अब बद्दी में हुई घटना से साफ है कि प्रदेश में ऐसे अपराधों की एक श्रृंखला बनती जा रही है जो प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को बयां कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सोलन जिला के बद्दी में हरजेंद्र पाल की निर्मम हत्या कर दी जाती है, जिसके पीछे एक आरएसएस नेता का नाम बताया जा रहा है। वीरभद्र ने मुख्यमंत्री जयराम से कहा है कि उन्हें समय रहते प्रदेश की समस्याओं और कानून-व्यवस्था की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश भाजपा सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अभी तक अपने स्वागत समारोह और जश्न में डूबी है। प्रदेश में बढ़ती समस्याओं और कानून-व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है। जश्न और तबादलों में उलझी जयराम सरकार का ट्रैक भटकता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अपने आप को देखें जयराम: वीरभद्र

virbhadra singh targets cm jairam thakur

वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व में उनकी सरकार पर कोई दोषारोपण करने से पूर्व अपने वर्तमान को देखें। कानून-व्यवस्था, लोगों की हिफाजत, न्यायपालिका के आदेशों का पालन करना आदि ये सब सरकार के दायित्व में आते हैं। उन्होंने कहा कि कसौली की घटना अति दुखदायी हैं जहां न्यापालिका के आदेशों का कार्यपालन करने गई अधिकारी की पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी जाती है।

इस प्रकार कांगड़ा के ज्वाली में गोलियां चलती हैं और दो युवक मारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि 100 दिनों से ऊपर बने इस सरकार को हो चुके हैं। केंद्र से प्रदेश को कोई विशेष योजना नहीं मिली है। प्रदेश में इनके नेताओं की ओर से लोगों को सपने दिखाए जा रहे हैं।

प्रदेश में पूर्व में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ भाजपा में लगी है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई चिंता का विषय है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की सरकार का दावा करने वाली केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कुछ खास की ही बनकर रह गई है।

सरकार के संरक्षण में आरएसएस कार्यकर्ता ने किया मर्डर - सुक्खू 

virbhadra singh targets cm jairam thakur

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में कांग्रेस के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी के चचेरे भाई की हत्या पर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सरकार की शह पर ही बद्दी में आरएसएस कार्यकर्ता ने पूर्व कांग्रेस विधायक के भाई का मर्डर किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में कानून का किसी को कोई खौफ नहीं रह गया है। 

जयराम सरकार को आरएसएस ही चला रही है, इसलिए आरएसएस कार्यकर्ता बेखौफ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। बद्दी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आरएसएस कार्यकर्ता का मर्डर को अंजाम देकर फरार हो जाना इस ओर संकेत करता है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। सुक्खू ने कहा कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर सामने आई है।

कसौली के बाद बद्दी में मर्डर ने सोलन जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज न होने के आरोपों को पुख्ता कर दिया है। अगर हत्या के आरोपी आरएसएस कार्यकर्ता को जल्दी गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed