फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh is single on the election front between BJP star campaigners

हिमाचल चुनावः भाजपा स्टार प्रचारकों के बीच चुनावी मोर्चे पर अकेले डटे वीरभद्र सिंह

Fri, 03 Nov 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Nov 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh is single on the election front between BJP star campaigners

न सोनिया, न ही राहुल हिमाचल में प्रचार को वक्त निकाल पाए हैं। कांग्रेस के ज्यादातर स्टार चेहरे भी हिमाचल में नदारद हैं। सरकार में तमाम बड़े मंत्री अपनी-अपनी सीट बचाने के लिए अपने ही हलके में कैद हो गए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में भाजपा के मोदी, शाह जैसे दिग्गज नेताओं के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अकेले ही चुनावी प्रचार में डटे हैं। चुनाव की घोषणा से लेकर अब तक वीरभद्र अकेले तकरीबन 30 से ज्यादा रैलियां कर चुके हैं। 
विज्ञापन


83 साल के वीरभद्र सिंह के लिए रोज की तीन से पांच जनसभाएं वीरभद्र सिंह के लिए आम हैं। हर जगह सिर्फ उन्हीं की डिमांड है। वीरभद्र कहीं हेलीकॉप्टर तो कहीं सड़क मार्ग से मिशन रिपीट के लिए अथक प्रचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान की ओर तय किए गए स्टार प्रचारकों में दर्जन भर नेता ही हिमाचल में प्रचार के लिए आए हैं। लेकिन इनमें भी अधिकांश नेता शिमला में प्रेस कान्फ्रेंस करके लौट जा रहे हैं। स्टार वार का कुल परिदृश्य मजेदार है। 

बहुत जल्द कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले राहुल चुनाव प्रचार ठप होने के एक दिन पहले हिमाचल आएंगे।  शिमला में प्रेस कांफ्रेंस करते कांग्रेस नेताओं से पूछा गया कि अब तक फील्ड में कांग्रेस के बड़े नेता क्यों नहीं गए? वे कहते हैं कि प्रत्याशियों को सिर्फ वीरभद्र चाहिए।

राहुल गांधी गांधी करेंगे रैलियां

Virbhadra Singh is single on the election front between BJP star campaigners

सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी का मकान देखने कुछ दिन पहले शिमला आईं, मगर यहां से अस्वस्थ होकर वापस लौट गईं। वैसे भी अब वे प्रचार से दूर हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तो प्रचार के खत्म होने के एक दिन पहले ही हिमाचल आ रहे हैं।

वे छह नवंबर को तीन रैलियां करेंगे। इनमें से भी चंबा की उनकी रैली ही फाइनल हुई है, जबकि अन्य दो जनसभाओं का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। स्टार प्रचारकों में से अब तक हिमाचल केवल सुशील कुमार शिंदे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, भंवर जितेंद्र

सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, रंजीत रंजन, विजय इंद्र सिंगला, गौरव गोगोई जैसे दर्जन भर नेता ही हिमाचल पहुंचे हैं। हिमाचल के कुछ कांग्रेसी पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अलावा शीला दीक्षित, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर जैसे बड़े नेताओं की बाट ही जोहते रह गए हैं।

कांग्रेस के ये हैं 40 स्टार प्रचारक 

Virbhadra Singh is single on the election front between BJP star campaigners

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, सुशील कुमार शिंदे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, अमरिंदर सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शीला दीक्षित, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, कुमारी सैलजा, भंवर जितेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज

बब्बर, रंजीत रंजन, प्रमोद तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील झाखड़, मनीष तिवारी, नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह राजा बराड़, विजय इंद्र सिंगला, गौरव गोगोई, सुष्मिता देव, गुलाम अहमद मीर, अशोक तन्वर, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रीतम सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल, मदनलाल शर्मा, जयवीर शेरगिल और कैलाशो सैन्नी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed