फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh cd case: hearing on 10 december.

सीडी केस में सीएम वीरभद्र को मिली राहत

Sat, 22 Nov 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Nov 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh cd case: hearing on 10 december.

बहुचर्चित सीडी प्रकरण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह के खिलाफ एसएम कटवाल की तरफ से दायर अपील की सुनवाई आगामी 10 दिसंबर तक टल गई है।

विज्ञापन


यह सुनवाई वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह को मामले में दोषमुक्त करार देने वाले फैसले को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने में हुई देरी को माफ करने के लिए दिए गए आवेदन पर की जाएगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 7 मार्च को दोनों प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर यह स्पष्टीकरण देने को कहा था कि क्यों न कटवाल की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया जाए, जिसमें अपील दायर करने में हुई देरी को माफ करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटवाल ने दी थी चुनौती
गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल ने स्पेशल जज (वन) के फैसले को हाईकोर्ट के समक्ष अपील के माध्यम से चुनौती देने की अनुमति मांगी है।


प्रार्थी ने अपील दायर करने के लिए यह दलील दी है कि वे इस फैसले से काफी आहत हुए हैं और यह आपराधिक प्रक्रिया संहिता के अनुसार पीड़ित की परिभाषा में आता है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि निचली अदालत ने जल्दबाजी दिखाते हुए साक्ष्यों को परखे बिना अपना फैसला सुनाया है।

यह भी आरोप लगाया है कि सतर्कता विभाग एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की ओर से जानबूझकर इस मामले में अपील दायर नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed