फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Viplov Thakur Advised Virbhadra Singh to not challenge Congress Decisions.

'हाईकमान ने ही बनाया है सीएम, अब उसके फैसले को चुनौती न दें वीरभद्र'

Mon, 27 Feb 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Mon, 27 Feb 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Viplov Thakur Advised Virbhadra Singh to not challenge Congress Decisions.

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पर दोषारोपण करना सही नहीं है। यदि वीरभद्र सिंह सीएम बने हैं तो हाईकमान की बदौलत ही बने हैं।

विज्ञापन


संगठन की नियुक्तियों को लेकर उनके मन में कोई संदेह है तो वे हाईकमान से इसकी शिकायत करें। हाईकमान के फैसले को गलत करार देना सीधे हाईकमान को चुनौती है। सीएम को यह जान लेना चाहिए कि हाईकमान की स्वीकृति के बिना कोई भी नियुक्ति नहीं होती है।
विज्ञापन


रविवार को ज्वालामुखी में पत्रकारों से बातचीत में विप्लव ठाकुर ने कहा कि देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खुलवाना उनका मकसद रहा है। ऐसे में जब मुख्यमंत्री देहरा के हक को दरकिनार कर केवल डिग्री कॉलेज खुलवाकर इतिश्री कर रहे हैं तो यह बर्दाश्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से पूछा, क्या मैं बड़बोली हो गई हूं

Viplov Thakur Advised Virbhadra Singh to not challenge Congress Decisions.

उन्होंने कहा- मैं सीएम से पूछना चाहती हूं कि अगर सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने के लिए बोल रही हूं तो क्या मैं बड़बोली हो गई। जब तक सीयू देहरा में नहीं बन जाती, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा।

राज्यसभा में उन्होंने जिला परिषद सदस्यों की पावर स्नैच न करने का मामला उठाकर मांग की है कि जल्द इस पर कोई निर्णय लिया जाए। सांसद ने देहरियां, भड़ोली और लूथान पंचायत में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। 

बेरोजगारों को न उलझाएं, एक सीट जीतने से नहीं बनती सरकार 

Viplov Thakur Advised Virbhadra Singh to not challenge Congress Decisions.

विप्लव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में कौशल विकास भत्ता या बेरोजगारी भत्ता देने की बात है, इस दुविधा में बेरोजगारों को न उलझाया जाए। इस मसले को जल्द सुलझाया जाए, क्योंकि प्रदेश में साढ़े 11 लाख युवा बेरोजगार हैं।

एक सीट जीतने से नहीं बनती सरकार 
राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो हर सीट को जीतकर बनती है। ऐसे में मुख्यमंत्री एक ही सीट पर मेहरबान हैं तो क्या अकेले एक ही सीट से पूरी सरकार बन जाएगी।

उन्होंने हमें नहीं बुलाया, हमने उन्हें 
विधायक संजय रतन लूथान पंचायत में रखे राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस सवाल को हंसी में टालते हुए चुटकी लेते हुए विप्लव बोलीं, उन्होंने हमें नहीं बुलाया, आज हमने उन्हें नहीं बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed