फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinod unanimously elected as the head of Non gazetted staff association

विनोद को सर्वसम्मति से मिली राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की कमान

Mon, 22 Jul 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Vinod unanimously elected as the head of Non gazetted staff association
- फोटो : अमर उजाला

तीन गुटों में बंटे राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के तीसरे धड़े यानी विनोद कुमार गुट के चुनाव बिलासपुर में सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। रविवार को भारी गहमा गहमी के बीच विनोद कुमार को संघ की कमान सौंपी गई। स्थानीय किसान भवन में प्रदेश के हर जिले से कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान पूरे चंगर सेक्टर के कोर्ट रोड पर गाड़ियों का जमावड़ा और किसान भवन में कर्मचारियों की भीड़ जुटी रही। चुनाव में प्रदेश के 11 जिलों के पदाधिकारियों व विभागीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार भट्ट व सह चुनाव अधिकारी एलएन वैद्य की देखरेख में चुनाव करवाए गए। इस दौरान हेमराज शर्मा व पूर्व कर्मचारी नेता लेख राम कौंडल बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सर्वसम्मति से प्रदेश संयोजक विनोद कुमार को महासंघ का राज्य अध्यक्ष, रूप लाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमन बनियाल को महासचिव, चंद्रशेखर शर्मा, नीरज कुमार, विपन ठाकुर, राकेश शर्मा, अशोक नैहरिया व रितेश पराशर को उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कार्यकारिणी विस्तार के लिए महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष व महासचिव को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर महासंघ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महासंघ अब शीघ्र ही कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखेगा। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महासंघ अपनी ओर से सरकार के सक्षम मान्यता का दावा प्रस्तुत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed