Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   7.59 Gram Heroin Seized in Mugla Chamba Himachal Pradesh

हिमाचल: चंबा में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का 36 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 09:25 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 17 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने मुगला में एक किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 5300 रुपये नकद और सिरिंज भी कब्जे में ली है। मामले में अमृतसर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
7.59 Gram Heroin Seized in Mugla Chamba Himachal Pradesh
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम ने मुगला में डीएवी स्कूल के समीप एक किराये के कमरे में दबिश देकर 7.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 5300 रुपये नकद, सिरिंज और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू ने दी दबिश
जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगला स्थित एक किराये के कमरे में नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गगन की अगुवाई में टीम ने डीएवी स्कूल के समीप उक्त कमरे में दबिश दी। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा 5300 रुपये नकद, एक सिरिंज और अन्य सामान भी मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अमृतसर निवासी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजन महाजन (36) निवासी मकान नंबर 169, सिंह कॉलोनी, पालम विहार, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षी योगराज सहित एसआईयू टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के नेटवर्क को लेकर जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि चंबा जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed