फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VHP warning to himachal police.

गो तस्करी: विहिप ने पुलिस को दी चेतावनी, सीएम पर भी बयान

Mon, 19 Oct 2015 10:31 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
VHP warning to himachal police.

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार एवं भारतीय गो वंश रक्षण संवर्धन परिषद के महामंत्री रामऋषि भारद्वाज ने कहा कि सिरमौर पुलिस प्रशासन ने यदि सराहां में गो तस्करों को पकड़ने वाले गो रक्षकों पर कार्रवाई की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में मनोज ने दावा किया गया कि तस्करों पर इससे पहले भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने प्रदेश उच्च न्यायालय में गो तस्करी रोकने के बारे में शपथ पत्र दिया है।
विज्ञापन


लेकिन सराहां में गो तस्करी में पुलिस विभाग की बड़ी चूक हुई है। यदि प्रदेश की सीमा में घुसते ही गोवंश से भरे वाहन को पकड़ लिया जाता तो सराहां में इतना बड़ा घटनाक्रम नहीं होता। उन्होंने पुलिस पर गो तस्करों के साथ मिलीभगत का संदेह जताया और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र को बताया सच्चा गोरक्षक

VHP warning to himachal police.

मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सच्चे गोरक्षक हैं। उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह आज भी गो सदन में आकर गाय को रोटी खिलाती हैं। उन्होंने अफसोस व्यक्त किया कि उसी सरकार में सिरमौर पुलिस प्रशासन गो रक्षकों को गिरफ्तार करने पर आतुर है।

गो रक्षकों के परिवारों में भय
गो तस्करी की वारदात वाली जामन की सेर पंचायत के प्रधान बलदेव भंडारी ने कहा कि पुलिस गो रक्षकों के परिवारों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मानसिक परेशानी झेल रहे इन गरीब परिवारों के साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके लिए सिरमौर पुलिस जिम्मेवार होगी। समूची पंचायत के लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेंगे।

नाहन मामले पर मुख्यमंत्री ने तलब किए डीजीपी

VHP warning to himachal police.

नाहन में हुई हिंसा की घटना पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को डीजीपी संजय कुमार को तलब किया। उनसे इस घटना पर विस्तृत ब्योरा लिया। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बताया कि इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है। राज्य पुलिस इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखे हुए है।

इसके अलावा गौ तस्करी के आरोपी की हत्या के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी भी की है और तहकीकात कर रही है। डीजीपी संजय कुमार ने सीएम को बताया कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर नजर रखे हुए है। राज्य पुलिस मुख्यालय घटनास्थल पर गंभीर है। डीजीपी संजय कुमार ने खुद माना कि उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह से भेंट की है, मगर यह रूटीन में हुई है।

गो तस्करी के चारों आरोपी फिर रिमांड पर

VHP warning to himachal police.

वहीं, गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी आरोपी मोहम्मद निशु, सलमान, गुलफाम एवं गुलजार को पुलिस ने दोबारा सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 22 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गो तस्करी के आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

उन्हें कोर्ट ने 19 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इस दौरान घायलों का सराहां एवं नाहन अस्पताल में ईलाज करवाया गया। सोमवार को दोबारा रिमांड मिलने पर पुलिस उन्हें सराहां लेकर आ गई है।

गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा
गो तस्करी के आरोपियों को पीटने के आरोप में गिरफ्तार सराहां के चालक सुभाष को सोमवार को पुलिस ने नाहन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि सुभाष को कोर्ट ने 30 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसी राज्य में छिपे हैं गो तस्करी के आरोपी की हत्या करने वाले

VHP warning to himachal police.

गो तस्करी के पांच आरोपियों में से एक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आईजी लॉ एंड ऑर्डर एपी सिद्धिकी ने कहा कि एक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इसी आरोपी ने सबसे पहले तस्करों की सूचना अन्य लोगों को दी ओर फिर वह भी पिटाई में शामिल हुआ। उसकी शिनाख्त पर अन्य आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।

आईजी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्या के आरोपी पड़ोसी राज्य में शरण लिए हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। घटना के छठे दिन सराहां पहुंचे आईजी सिद्धिकी ने कहा कि प्रदेश में अब तक की अपनी तरह की पहली घटना है जो एक बदनुमा दाग की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशु तस्करी रोकना बड़ी चुनौती है।

सराहां-नाहन-पांवटा इसका एक ट्रांजिट रूट है। हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड से प्रदेश की सीमाएं सटी होने के कारण यहां गतिविधियां संदिग्ध रहती हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह मामला पड़ोसी राज्यों से उठाया जाएगा ताकि इस पर अंकुश लग सके। आईजी ने कहा कि पुलिस हत्या के आरोपियों पर लूटपाट संबंधी कुछ और धाराएं भी लगाने जा रही है जिसके पुख्ता प्रमाण पुलिस को मिले हैं। उन्होंने थाने और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी सौम्या साम्बशिवान, डीएसपी योगेश रोल्टा व एएसआई राजेश पाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed