फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VHP leader murdered in Una

ऊना में सनसनीखेज वारदात: विहिप नेता की दिनदहाड़े हत्या, दो हमलावरों ने तेज धार हथियारों से किया हमला

Sun, 14 Apr 2024 10:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल, ऊना Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Apr 2024 10:28 AM IST
सार

पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध लोग नजर आए हैं, जो एक्टिवा पर सवार थे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
VHP leader murdered in Una
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंगल के रेलवे रोड में विश्व हिंदू परिषद के मंडल अध्यक्ष विकास प्रभाकर की दो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नंगल के रेलवे रोड पर शनिवार शाम विकास प्रभाकर अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पड़ोस की दुकान का एक कर्मचारी विकास की दुकान से सामान लेने गया तो उसने विकास को जख्मी हालात में देखा। इसके बाद उक्त कर्मचारी ने अपने मालिक को जाकर बताया तो दुकानदार मनीष ने अन्य दुकानदारों के साथ विकास को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है और पूरे परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध लोग नजर आए हैं, जो एक्टिवा पर सवार थे। इस वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजय सिंह, थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी भी मौके पर पंहुचे। पुलिस की तरफ से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि बैसाखी के मौके पर इस तरह की वारदात होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज में भी दो एक्टिवा सवार पर संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed