Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu fulfills promise to daughter: Mother, posted 700 km away, transferred to Chamba; here’s th

बिटिया से सीएम सुक्खू ने पूरा किया वादा: 700 किलोमीटर दूर तैनात मां का चंबा हुआ तबादला, जानें पूरा मामला

Thu, 05 Nov 2026 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 08:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह दौरे के दौरान छात्रा वंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए उसकी मां नारो देवी का करीब 700 किलोमीटर दूर शिमला जिले के नेरवा से चंबा जिले के तीसा शिक्षा खंड में तबादला कर दिया है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu fulfills promise to daughter: Mother, posted 700 km away, transferred to Chamba; here’s th
बिटिया से सीएम सुक्खू ने पूरा किया वादा। - फोटो : विभाग

विस्तार

पांचवीं कक्षा की छात्रा वंशिका की आंखों में आए आंसू और मां से दूर रहने की पीड़ा आखिरकार रंग लाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह दौरे के दौरान छात्रा वंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए उसकी मां नारो देवी का करीब 700 किलोमीटर दूर शिमला जिले के नेरवा से चंबा जिले के तीसा शिक्षा खंड में तबादला कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले से लंबे समय से मां से दूर रह रही वंशिका और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के चुराह दौरे के दौरान वंशिका उनसे मिली थी
दरअसल, मुख्यमंत्री के चुराह दौरे के दौरान वंशिका उनसे मिली थी। इस दौरान उसने भावुक होकर अपनी मां का तबादला घर के नजदीक करवाने की गुहार लगाई थी। वंशिका ने मुख्यमंत्री को बताया था कि उसकी मां नारो देवी जेबीटी अध्यापिका हैं और पिछले तीन वर्षों से नेरवा में सेवाएं दे रही हैं। घर से करीब 700 किलोमीटर दूर नौकरी होने के कारण उसे मां से अलग रहना पड़ रहा है। वंशिका चौथी कक्षा तक मां के साथ रहती थी, लेकिन पांचवीं कक्षा में दाखिला लेने के बाद वह घर के नजदीक रहकर पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की परेशानी सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन
वह जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी भी कर रही है। मां से दूरी और पढ़ाई के बीच तालमेल बैठाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। बेटी की परेशानी सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उसका तबादला घर के नजदीक करवाने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नारो देवी का तबादला शिमला जिले के जीपीएस सोबल, नेरवा से चंबा जिले के जीपीएस चांद्रू, शिक्षा खंड तीसा में कर दिया है। ये आदेश पांच प्रतिशत स्थानांतरण नीति के तहत जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 मैहला में पारंपरिक चोला-डोरा पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
वहीं मैहला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े पारंपरिक परिधान चोला-डोरा पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही मैहला पहुंचा, ग्राम जोशी के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की।  इसके बाद मुख्यमंत्री मैहला में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद कर और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से किए गए स्वागत ने कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed