{"_id":"61ceae5dfcfbc1263e5d39ed","slug":"vaccination-in-himachal-3-57-450-students-will-get-covid-vaccine-in-2797-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में टीकाकरण: 3,57,450 विद्यार्थियों को 2797 स्कूलों में लगेगी कोविड वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में टीकाकरण: 3,57,450 विद्यार्थियों को 2797 स्कूलों में लगेगी कोविड वैक्सीन
Fri, 31 Dec 2021 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:46 PM IST
सार
केंद्र सरकार के एलान के एलान के बाद हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को टीका देने का प्लान तैयार किया है। इसके अनुसार छात्रों को नजदीकी स्कूल में कोवैक्सीन लगेगी और वो मौके पर ही पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
corona vaccination shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के नौवीं से 12वीं कक्षा के 3,57,450 विद्यार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह वैक्सीन 3 जनवरी से लगेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्णय के अनुसार इन्हें 2797 राजकीय पाठशालाओं में ये टीके लगेंगे। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोवैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा इस आयु वर्ग के अन्य बच्चों को पंचायत स्तर पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने वीरवार को इसको लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड के दोनों टीके लगवा चुके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की 96200 पात्र आबादी को 10 जनवरी, 2022 से कोविड टीके की एहतियातन बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके लिए टीके की दूसरी खुराक लेने की तिथि से 39 सप्ताह व 9 महीने की अवधि पूर्ण कर चुके लोगों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
इनमें 32663 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 61431 फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की दूसरी खुराक ले चुके 10530 लोग शामिल हैं। उधर, पात्र किशोर कोविन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर टीके के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं। मोबाइल नंबर के माध्यम से नया खाता खोल सकते हैं। समीपवर्ती राजकीय उच्च पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में ऑनलाइन अथवा मौके पर ही टीके के लिए समय निर्धारण करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।