फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   US Congress delegation visits Tibetan Parliament-in-exile in Dharamshala

तिब्बत को मिलेगी आजाद देश की मान्यता: अमेरिकी सदन में प्रस्ताव पारित, दलाई लामा से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल

Tue, 18 Jun 2024 05:22 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/मैक्लोडगंज/गगल
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/मैक्लोडगंज/गगल Published by: श्याम जी. Updated Tue, 18 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया। अमेरिकी सदन की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी भी इस सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
 

विज्ञापन
US Congress delegation visits Tibetan Parliament-in-exile in Dharamshala
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका की हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन माइकल मैककॉल के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल मंगलवार को विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर तिब्बती समुदाय के लोगों ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। तिब्बत को आजाद देश की मान्यता देने के सवाल पर मैककॉल ने कहा कि प्रस्ताव अमेरिकी सदन में पास कर दिया गया है।

विज्ञापन


मैककॉल ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रपति इस पर हस्ताक्षर कर देंगे। शाम साढ़े चार बजे माइकल और नैंसी ने निर्वासित तिब्बत सरकार की संसद को संबोधित किया और तिब्बत की आजादी का समर्थन किया। बुधवार को प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा, भारत सरकार के अधिकारियों और अमेरिकी व्यवसायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने चेकअप के लिए 20 जून को अमेरिका जा रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले मैक्लोडगंज में अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात के लिए पहुंचा है। अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के मैक्लोडगंज दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करना है। निजी होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर चीन की भी नजर है, क्योंकि दलाई लामा के पुनर्जन्म की प्रक्रिया को चीन की ओर से नियंत्रित करने के प्रयास होते रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी, हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी रैंकिंग सदस्य ग्रेगरी डब्ल्यू मीक्स, हाउस रूल्स कमेटी रैंकिंग सदस्य जिम मैकगवर्न, इंडो-पैसिफिक रैंकिंग सदस्य अमी बेरा और कांग्रेसी मैरिएननेट मिलर-मीक्स और हाउस फॉरेन अफेयर्स उपसमिति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed