{"_id":"a2c1c7ab400cf9b2cddb78d2870a119e","slug":"urban-corporative-bank-increase-the-interest-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Jun 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शिमला ने ग्राहकों को सौगात दी है। शुक्रवार को बैंक के अध्यक्ष एके वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में ब्याज दरों को बढ़ाया गया है, और ऋण दरों को घटाया गया है।
विज्ञापन
निर्धारित की गई नई दरों में बैंक प्रबंधन ने सीनियर सिटीजन का विशेष ध्यान रखा है। बैंक के सीईओ केआर शर्मा ने एफडी पर अन्य बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दर देने का दावा किया है। बैंक एक सप्ताह से 45 दिन तक एफडी करवाने पर सीनियर सिटीजन को 7 प्रतिशत, जबकि अन्य को 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा।
विज्ञापन
46 दिन से 90 दिन तक सीनियर सिटीजन को 7.5, जबकि अन्य को 7 प्रतिशत, 91 दिन से 179 दिन तक सीनियर सिटीजन को 8.75 ब्याज दिया जाएगा। अन्य को 8.5 प्रतिशत, 180 दिन से एक साल तक सीनियर सिटीजन को 9 प्रतिशत जबकि अन्य को 8.75 प्रतिशत, एक साल से 18 माह तक सीनियर सिटीजन को 9.75 प्रतिशत, अन्य को 9.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैंक की ओर से शिक्षा ऋण 11.25 प्रतिशत, हाउस लोन दस साल तक 10.20 प्रतिशत और दस साल से अधिक समय के लिए 10.50 प्रतिशत पर दिया जाएगा। व्हीकल लोन 10.70 प्रतिशत, कामर्शियल व्हीकल लोन 13 प्रतिशत, ओल्ड व्हीकल लोन 13.50 प्रतिशत, पर्सनल लोन 14 प्रतिशत तथा जिनकी सैलरी बैंक में आती है उन्हें 13.50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा।
बैंक प्रबंधन ने दावा किया है कि उनके बैंक की ऋण दरें सबसे कम हैं। इसके अलावा विधवाओं, विकलांगों, सिंगल गर्ल चाइल्ड तथा पंजीकृत कोआपरेटिव सोसायटी की जमा राशियों पर 0.25 प्रतिशत अधिक दर तथा एक लाख से अधिक की राशि पर 5 प्रतिशत ब्याज दरें निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में बैंक के निदेशक बीसी भेतान, करण नंदा, दीपक शर्मा, रत्न चंद शर्मा और सतीश शर्मा मौजूद रहे।