फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University to study marketing challenges of apple growers

Shimla News: सेब उत्पादकों की विपणन चुनौतियों पर अध्ययन करेगा विवि

Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
University to study marketing challenges of apple growers
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नौ शोध परियोजनाओं को दी मंजूरी, सेब कारोबार से डिजिटल भुगतान तक का होगा आकलन
विज्ञापन

नौ महीने में सामने आएंगे शोध के निष्कर्ष


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शोध का फोकस अब स्थानीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। विश्वविद्यालय ने नौ शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के लिए 15 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है।

शोध परियोजनाओं में हिमाचल के बागवानी क्षेत्र को विशेष स्थान दिया है। एक परियोजना में सेब उत्पादकों की विपणन संबंधी चुनौतियों का अध्ययन होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि बागवानों को बाजार तक पहुंचने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए एक लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। शिमला जिले के बागवानों के वित्तीय व्यवहार पर भी अध्ययन होगा। इसमें वित्तीय साक्षरता और निवेश संबंधी व्यवहार को समझने का प्रयास किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भी एक लाख रुपये निर्धारित किए हैं। महिला नेतृत्व वाले उद्यमों की स्थिति पर भी शोध किया जाएगा। इसमें महिला उद्यमियों के सामने मौजूद चुनौतियों और उन्हें प्रभावित करने वाले कारकों का विश्लेषण होगा।
विज्ञापन


छोटे कारोबार में डिजिटल भुगतान व्यवस्था के इस्तेमाल पर भी अध्ययन प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए दो लाख रुपये मंजूर किए हैं। पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने पर भी शोध होगा। शिमला और कुल्लू में साहसिक तथा विरासत पर्यटन के जरिये आजीविका बढ़ाने का मॉडल तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के लिए दो लाख रुपये निर्धारित किए हैं। खेल ढांचे के विकास को युवाओं की भागीदारी से जोड़कर भी अध्ययन होगा। इसमें खेल गतिविधियों, अपराध रोकथाम और पर्यटन आधारित आर्थिक विकास के बीच संबंधों का अध्ययन किया जाएगा। इस परियोजना के लिए दो लाख रुपये का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्योग की जरूरतों पर भी होगा शोध
पर्यटन शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने पर भी शोध होगा। इसमें मीडिया और विभिन्न विषयों के समन्वय से पर्यटन पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने की संभावनाएं देखी जाएंगी। कांगड़ा में जल जीवन मिशन के ग्रामीण परिवारों पर प्रभाव का भी मूल्यांकन होगा। इसके अलावा शिमला में समुदाय आधारित पर्यटन की आर्थिक क्षमता पर अध्ययन किया जाएगा। यह शोध राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमिता से भी जुड़ा होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं पर आधारित शोध को बढ़ावा देना है। शोध निष्कर्षों से हिमाचल की अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article