{"_id":"6a9ecce05220903d2a0e19ae","slug":"x-rays-not-conducted-at-ddu-hospital-rft-and-lft-tests-also-halted-shimla-news-c-19-sml1002-782893-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डीडीयू अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे, आरएफटी, एलएफटी टेस्ट भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डीडीयू अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे, आरएफटी, एलएफटी टेस्ट भी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना, क्रस्ना लैब के पंजीकरण कक्ष में टेस्ट करवाने के लिए लगी रही भीड़
बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से बढ़ी दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में सोमवार को मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। वहीं बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से कई टेस्ट भी नहीं हुए।
अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों को एक्सरे और टेस्ट की सुविधा न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक्सरे मशीन में सुबह ही तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद शाम तक मशीन ठीक नहीं हो सकी। वहीं बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने के बाद आरएफटी और एलएफटी जैसे टेस्ट की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल सकी। ऐसे में मरीजों को टेस्ट और एक्सरे करवाने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरत की बात यह है कि अस्पताल में एक ही एक्सरे मशीन है और वह भी खराब हो गई। मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ा। ऐसे में अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली एक्सरे सुविधा के लिए मरीजों को निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़े।
वहीं बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने के बाद मरीजों को क्रस्ना प्रयोगशाला के पंजीकरण काउंटर की लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा। पंजीकरण काउंटर पर अधिक भीड़ देखने के बाद कई मरीजों ने निजी प्रयोगशालाओं में जाकर टेस्ट करवाए। अस्पताल में जांच सुविधाएं प्रभावित होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में काफी भीड़ थी। पर्ची काउंटर से लेकर अस्पताल की हर ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं इन दिनों अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक एक्सरे और टेस्ट करवाते हैं, ताकि मरीजों की सही स्थिति का पता लगाया जा सके लेकिन सोमवार को अस्पताल में दोनों ही सुविधाएं प्रभावित रहीं। मेडिसिन ओपीडी में जांच करवाने आए बीसीएस निवासी राहुल ने बताया कि उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार था। चिकित्सक ने टेस्ट करवाने के लिए लिखा था लेकिन कुछ टेस्ट सरकारी लैब में नहीं हो सके। इसके बाद वह क्रस्ना के पंजीकरण काउंटर के बाहर खड़े रहे। एक घंटे बाद पंजीकरण करवाने के बाद उन्होंने रक्त का सैंपल दिया। कच्चीघाटी से हड्डी में दर्द होने के बाद एक्सरे करवाने आईं नीतिका ने बताया कि उन्हें अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
कोट
बायोकेमिस्ट्री मशीन को ठीक करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार से टेस्ट की सुविधा मिल जाएगी। एक्सरे मशीन खराब होने के बाद तकनीकी कर्मचारियों को बता दिया है। जल्द ही इसे भी ठीक करवा दिया जाएगा।
-डॉ. लोकेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू जोनल अस्पताल