{"_id":"6a9ee572527940ff450288aa","slug":"keylong-three-cyclists-from-lahaul-and-two-from-shimla-selected-for-the-national-cross-country-event-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग: लाहौल के तीन, शिमला के दो साइकिलिस्ट राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग: लाहौल के तीन, शिमला के दो साइकिलिस्ट राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री के लिए चयनित
Mon, 07 Sep 2026 09:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:55 PM IST
सार
लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के चेयरमैन सुशील और महासचिव अशोक किलेपा ने बताया कि चयन ट्रायल ड्रिल्बु एपिक ट्रेल और कारदंग-बरबोग में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में साइकिलिंग ट्रायल हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति जिले के तीन प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी ओडिशा में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। लाहौल-स्पीति में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के तहत साइकिलिंग ट्रायल हुए।
विज्ञापन
डाउनहिल स्पर्धा के लिए मालंग गांव के मानव और तेलिंग गांव के आदित्य का चयन हुआ है। छेलिंग गांव के तंजीन जुगने को क्रॉस कंट्री ओलंपिक स्पर्धा के लिए चुना गया है। इसके अलावा शिमला के आशीष शेरपा और आकाश शेरपा का चयन क्रॉस कंट्री एलीट श्रेणी के लिए हुआ है।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के चेयरमैन सुशील और महासचिव अशोक किलेपा ने बताया कि चयन ट्रायल ड्रिल्बु एपिक ट्रेल और कारदंग-बरबोग में आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश भर से करीब 40 साइकिलिस्टों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति में इस तरह के साइकिलिंग ट्रायल पहली बार आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन