{"_id":"6a9ecf816462c31ea00a3a83","slug":"a-high-mast-light-will-now-be-installed-at-the-center-of-dhali-chowk-shimla-news-c-19-sml1002-782895-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब ढली चौक के केंद्र में लगेगी हाई मास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब ढली चौक के केंद्र में लगेगी हाई मास्ट लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर के व्यस्ततम चौक ढली में हाई मास्ट लाइट को बीच से हटाकर चौक के केंद्र में स्थापित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस दिशा में उचित कदम उठाया जाएगा। वर्तमान में चौक पर हाई मास्ट लाइट एक तरफ लगी है। इस वजह से बसों के मुड़ने में दिक्कत आती हैं। सुबह और शाम पीक ऑवर्स में बड़ी संख्या में बसों के मुड़ने के कारण अपर शिमला और मशोबरा की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। पीक ऑवर्स में कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित होने के कारण कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसी समस्या को देखते हुए पुलिस विभाग ने हाई मास्ट लाइट को चौक के केंद्र में स्थापित करने का फैसला लिया है। ऐसा होने से बसें एक बार में ही चौक पर आसानी से मुड़ सकेंगी और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी। ढली चौक पर सुबह और शाम के समय हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है।
शहरवासियों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी नारकंडा, कुफरी, मशोबरा समेत अन्य पर्यटन स्थलों के लिए इसी चौक से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग के लिए इस चौक पर वाहनों का सुचारू आवागमन बेहद महत्वपूर्ण रहता है। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि हाई मास्ट लाइट को जल्द ही मौजूदा स्थान से हटाकर चौक के केंद्र में स्थापित किया जाएगा। इससे बसों के मुड़ने के दौरान भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी।