{"_id":"6a9ee0fb4a563af53904b4c9","slug":"himachal-public-service-commission-e-admit-cards-released-for-assistant-professor-recruitment-exam-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल लोक सेवा आयोग: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल लोक सेवा आयोग: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड किए जारी
Mon, 07 Sep 2026 09:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:36 PM IST
सार
लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल विषयों के लिए यह परीक्षा 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत की परीक्षा 14 सितंबर को होगी। पेपर एक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, पेपर दो दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा। लोक प्रशासन की परीक्षा 16 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
पेपर एक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर दो दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा। भूगोल की परीक्षा 18 सितंबर को होगी। पेपर एक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर दो दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। पेपर एक के लिए सुबह 10:30 बजे और पेपर दो के लिए दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन