हिमाचल माैसम: तीन दिन तक हल्की बारिश के आसार, 11 सितंबर से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून
प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम के तेवर नरम रहने के आसार हैं। प्रदेश में 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम के तेवर नरम रहने के आसार हैं। प्रदेश में 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा और कई क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। सोमवार को दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिलने से मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ी और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के मैदानी इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, देर शाम को शिमला सहित सोलन व कई अन्य भागों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 11 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने पर बारिश का दायरा बढ़ सकता है। उधर, बारिश के कारण प्रदेश में सड़क यातायात अभी भी प्रभावित है। सोमवार शाम तक राज्य में 59 सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहीं। कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हुई हैं। संबंधित विभागों की ओर से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है।
अधिकतम तापमान
ऊना 34.2
बिलासपुर 34.0
मंडी 32.2
कांगड़ा 31.7
सोलन 29.2
चंबा 29.2
धर्मशाला 29.0
नाहन 27.0
मनाली 26.0
शिमला 23.2