फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Rural Development Ministry: No payment if tender for 20 percent more budget than the sanctioned amount

ग्रामीण विकास मंत्रालय: सड़क निर्माण के लिए मंजूर राशि से 20 फीसदी ज्यादा बजट का टेंडर लगाया तो अदायगी नहीं

Sun, 03 Dec 2023 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Dec 2023 11:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं में लेटलतीफी के मामले में भारत सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है।

विज्ञापन
Union Rural Development Ministry: No payment if tender for 20 percent more budget than the sanctioned amount
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंजूर राशि से 20 फीसदी अधिक के बजट का टेंडर लगाया तो केंद्र सरकार इसकी अदायगी नहीं करेगी।  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं में लेटलतीफी के मामले में भारत सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दो टूक कहा है कि ऐसे में पीएमजीएसआई-तीन में निविदा राशि की एंट्री नहीं होगी। यही नहीं, राज्य सरकार को केंद्र सरकार को निश्चित प्रारूप पर यह भी बताना होगा कि हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी से अधिक यह अंतर क्यों बढ़ गया। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय की राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) के महानिदेशक ने प्रधान सचिव लोक निर्माण को एक पत्र भेजा है। एनआरआईडीए से राज्य ने स्पष्टीकरण मांगा है कि स्वीकृत राशि से 20 फीसदी अधिक टेंडर की राशि बढ़ गई तो इसकी एंट्री ऑनलाइन केंद्रीय पोर्टल पर नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


पत्र के अनुसार यह अनुमान लगाया जाता है कि निविदा की राशि अनुमानित राशि के लगभग होनी चाहिए। समय अधिक हो जाने या किसी विवाद या न्यायिक कारणों से अगर यह खर्च बढ़ जाता है तो इसे राज्य सरकार ही वहन करेगी। अगर प्राप्त हुए टेंडर की राशि केंद्रीय मंत्रालय की ओर से स्पष्ट की हुई धनराशि से ज्यादा हुई तो इसे भी राज्य सरकार को ही वहन करना होगा। इसके लिए मंत्रालय ने एक निश्चित प्रारूप पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इसमें स्पष्ट करने को कहा है कि क्या निविदा की राशि मार्केट विश्लेषण के अनुसार तार्किक है कि नहीं। निविदा की राशि बढ़ जाने का कारण लिखने को कहा है। तकनीकी विशिष्टतताओं को भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या ये मंजूर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के हिसाब से है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed