{"_id":"62263e79d2b36b51ba53761b","slug":"union-public-service-commission-civil-services-preliminary-examination-will-be-held-in-dharamsala-new-center-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ लोक सेवा आयोग: धर्मशाला में होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, नया केंद्र बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ लोक सेवा आयोग: धर्मशाला में होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, नया केंद्र बनाया
Mon, 07 Mar 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:48 PM IST
सार
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कठिन भौगोलिक स्थिति और दूरियों को ध्यान में रखते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफओएस सहित सिविल सेवा (प्रारंभिक), एनडीए, सीएपीएफ परीक्षा के संबंध में धर्मशाला में नया परीक्षा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कठिन भौगोलिक स्थिति और दूरियों को ध्यान में रखते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफओएस सहित सिविल सेवा (प्रारंभिक), एनडीए, सीएपीएफ परीक्षा के संबंध में धर्मशाला में नया परीक्षा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन नए केंद्रों को सिविल सेवा (प्री) परीक्षा 2022 से चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पांच जून को प्रस्तावित है। इस दौरान धर्मशाला में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस के लिए आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला में सिविल सेवा की परीक्षा के लिए ही पांच हजार तक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की सुविधा का प्रावधान है। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग को भेजे प्रस्ताव में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में अब सिविल सेवा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दिल्ली या अन्य जगहों पर परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा। हिमाचल के काफी बच्चे एनडीए इत्यादि की परीक्षाओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की परीक्षा के लिए भी अब हिमाचल के विद्यार्थियों को धर्मशाला में ही केंद्र की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन