Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Horticulture: Apple trees hit by canker disease following a weak season; orchardists concerned

बागवानी: नमी की कमी और तापमान में बढ़ोतरी से सेब के पेड़ों को लगा कैंकर रोग, बागवान चिंतिंत

Wed, 25 Nov 2026 04:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 04:40 AM IST
सार

सर्दियों में पर्याप्त बर्फबारी और बारिश नहीं होने के बाद मानसून भी कमजोर रहने से बगीचों में नमी का संकट बना हुआ है। ऐसे में बागवान फसल के नुकसान के साथ-साथ अपने पुराने बगीचों को बचाने की दोहरी चुनौती से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
Horticulture: Apple trees hit by canker disease following a weak season; orchardists concerned
कैंकर रोग(फाइल)। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस बार कमजोर सेब सीजन के बाद अब लगातार शुष्क मौसम ने बागवानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जमीन में नमी की कमी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों के निचले व मध्यवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सेब के पुराने पेड़ कैंकर रोग की चपेट में आने लगे हैं। सर्दियों में पर्याप्त बर्फबारी और बारिश नहीं होने के बाद मानसून भी कमजोर रहने से बगीचों में नमी का संकट बना हुआ है। ऐसे में बागवान फसल के नुकसान के साथ-साथ अपने पुराने बगीचों को बचाने की दोहरी चुनौती से जूझ रहे हैं। हालांकि, जिन बागवानों ने सिंचाई सुविधा के साथ उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी) वाली नई किस्मों के पौधे लगाए हैं, उनके बगीचों में फिलहाल यह समस्या नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कैंकर के करीब 15 प्रकार
कैंकर को आम बोलचाल में पेड़ों का कैंसर कहा जाता है, हालांकि यह मनुष्यों में होने वाले कैंसर से अलग है। इस रोग में पेड़ के तने, मुख्य शाखाओं और टहनियों की छाल पर धंसे या उभरे हुए धब्बे बनने लगते हैं। धीरे-धीरे छाल फटने और पपड़ी बनकर उखड़ने लगती है। संक्रमण बढ़ने पर टहनियां और पूरी शाखा तक सूख जाती है। हिमाचल में इसके करीब 15 प्रकार देखे गए हैं, जिनमें भूरा तना, धुएं वाला झुलसा, गुलाबी और काला तना कैंकर प्रमुख हैं। पुराने पेड़ों में इनका असर अधिक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से गठित टीमों को फील्ड में भेजा जाएगा : निदेशक
राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि बागवानों को बगीचों में मल्चिंग करने और सिंचाई सुविधा वाले क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार पानी देने की सलाह दी जा रही है। बीमारी के फैलाव की रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभागीय टीमों को फील्ड में भेजा जाएगा। समस्या के आकलन के लिए बागवानी विश्वविद्यालय नौणी को भी अवगत करवाया जाएगा, ताकि विशेषज्ञों की मदद से आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

बागवानों की पीड़ा : नमी के संकट ने बढ़ाई मुसीबत
कुल्लू के बजौरा क्षेत्र के बागवान प्रेम तांटा ने बताया कि मौसम के लगातार शुष्क रहने, तापमान बढ़ने और पर्याप्त बारिश न होने से पुराने सेब के बगीचे कैंकर रोग की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, सिंचाई सुविधा वाले हाई डेंसिटी पौधों में अभी यह दिक्कत नहीं है। वहीं, शिमला जिले की कमाह पंचायत के बागवान कुलदीप कांत शर्मा ने कहा कि पर्याप्त नमी नहीं होने से पुराने सेब के पेड़ों में कैंकर रोग की समस्या काफी बढ़ गई है, जबकि हाई डेंसिटी वाले नए पौधों में ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed