Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Maximum temperature in Shimla recorded at 24°C; Tabo and Kukumseri are the coldest.

हिमाचल माैसम: शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ताबो और कुकुमसेरी सबसे ठंडे

Wed, 25 Nov 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 05:45 AM IST
सार

शिमला में 15 नवंबर 1995 को 23.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। लेकिन  मंगलवार को यह 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Maximum temperature in Shimla recorded at 24°C; Tabo and Kukumseri are the coldest.
शिमला में नवंबर की गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नवंबर की गर्मी ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 15 नवंबर 1995 को 23.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। उधर, प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिरने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कुकुमसेरी में पारा माइनस चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में इस सीजन का यह अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

 सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हुई
प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। मंगलवार सुबह और शाम को बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर के आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हुई। बुधवार और वीरवार को भी इन क्षेत्रों में सुबह-शाम कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 29 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान 
 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने से ठंड और बढ़ सकती है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, बिलासपुर में 26.5, कांगड़ा में 24.9, मंडी में 24.6, सोलन में 24.5, धर्मशाला में 24.0, नाहन में 22.1, मनाली में 19.8 और केलांग में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed