Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The British imprint will be removed from the Rashtrapati Niwas, making way for Indian heritage to take center stage.

Shimla News: राष्ट्रपति निवास से हटेगी अंग्रेजों की छाप, सजेगी भारतीय विरासत

Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The British imprint will be removed from the Rashtrapati Niwas, making way for Indian heritage to take center stage.
पांच महीने तक चलेगा मरम्मत कार्य, इसके बाद होगा अंदरूनी हिस्से का नवीनीकरण, हिमाचली संस्कृति आएगी नजर
विज्ञापन

पुरानी पेंटिंग की जगह लगेंगी भारतीय कला

एक्सक्लूसिव
हर्षित शर्मा
शिमला। मशोबरा के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास के अंदरूनी हिस्से में अब हिमाचली और भारतीय कला, संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर यहां भी औपनिवेशिक दौर (अंग्रेजी हुकूमत) से जुड़ी पेंटिंग, तस्वीरों और सजावटी वस्तुओं को हटाकर उनकी जगह भारतीय सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी कलाकृतियों को स्थान दिया जाएगा। इसके लिए भवन के इंटीरियर को नए सिरे से तैयार करने की योजना है, ताकि यहां आने वाले लोगों को भारतीय इतिहास, परंपराओं और कला की विविधता से परिचित होने का अवसर मिले। फिलहाल राष्ट्रपति निवास के मुख्य भवन में मरम्मत का काम चल रहा है। इसे पूरा करने में करीब पांच महीने का समय लगेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अंदरूनी हिस्से के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत दीवारों, कमरों और अन्य आंतरिक हिस्सों की साज-सज्जा में बदलाव किया जाएगा। साथ ही कई पुरानी तस्वीरों, मेज-कुर्सियों और पुस्तकों को भी बदला जाएगा।
हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियों और सजावटी वस्तुओं को इस तरह स्थान दिया जाएगा कि भवन के अंदर भारतीय कला और संस्कृति की झलक प्रमुखता से दिखाई दे। इस बदलाव के दौरान भवन की ऐतिहासिक वास्तुकला और मूल संरचना का भी ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रपति निवास की पारंपरिक लकड़ी की बनावट और निर्माण शैली इसकी विशिष्ट पहचान है। ऐसे में नवीनीकरण के दौरान आधुनिक साज-सज्जा के साथ इसकी ऐतिहासिक विशेषताओं को सुरक्षित रखना भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कुछ वर्षों के दौरान इसी तरह के बदलाव किए हैं। दरबार हॉल का नाम गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम अशोक मंडप किया है। इसके अलावा औपनिवेशिक प्रतीकों के स्थान पर भारतीय इतिहास, सैन्य गौरव और ज्ञान परंपरा को दर्शाने वाली सामग्री को प्रमुखता दी है। अब छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास के इंटीरियर में भी इसी सोच के अनुरूप बदलाव प्रस्तावित हैं। इससे इस ऐतिहासिक भवन की अंदरूनी पहचान भारतीय कला और संस्कृति से जुड़े नए स्वरूप में सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



176 साल पुराना है राष्ट्रपति निवास का इतिहास
छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास का निर्माण वर्ष 1850 में ब्रिटिश शासन के दौरान करवाया था। उस समय इसे द रिट्रीट के नाम से जाना जाता था और यह वायसराय का विश्राम स्थल हुआ करता था। आजादी के बाद वर्ष 1965 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इसे राष्ट्रपति के आधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास के रूप में निर्धारित किया था। यह भवन अपनी पारंपरिक लकड़ी की संरचना और धज्जी दीवार निर्माण शैली के लिए जाना जाता है। यह हिमाचल की पारंपरिक निर्माण तकनीक का भी उदाहरण है। शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित इस परिसर को वर्ष 2023 में आम लोगों के भ्रमण के लिए खोला था। इसके बाद पर्यटकों को इस ऐतिहासिक भवन को करीब से देखने का अवसर मिलने लगा।



कोट
फिलहाल भवन में मरम्मत का काम चल रहा है। इसे पूरा करने में करीब पांच महीने का समय लगेगा। इसके बाद अंदरूनी हिस्से में रखी वस्तुओं को बदलने और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
संजू डोगरा, प्रबंधक, राष्ट्रपति भवन छराबड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article