Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Debt burden on Himachal: 88 percent of revenue to go toward salaries, pensions, and interest

हिमाचल पर कर्ज का बोझ: राजस्व का 88 फीसदी वेतन-पेंशन और ब्याज में जाएगा, रिपोर्ट में सामने आए कई तथ्य

Wed, 25 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

पब्लिक रिसर्च सर्विसेज (पीआरएस) की नवंबर 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट स्टेट ऑफ स्टेट फाइनेंस 2026-27 में प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश का आउटस्टैंडिंग ऋण जीएसडीपी के 40 फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन
Debt burden on Himachal: 88 percent of revenue to go toward salaries, pensions, and interest
हिमाचल पर कर्ज का बोझ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। पब्लिक रिसर्च सर्विसेज (पीआरएस) की नवंबर 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट स्टेट ऑफ स्टेट फाइनेंस 2026-27 में प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश अपने कुल बजट खर्च का लगभग 90 फीसदी हिस्सा राजस्व मदों पर खर्च करने का अनुमान लगा रहा है। वहीं, प्रदेश की राजस्व प्राप्तियों का करीब 88 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और कर्ज पर ब्याज चुकाने में खर्च हो जाएगा। इससे विकास कार्यों और नई परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए सरकार के पास उपलब्ध वित्तीय गुंजाइश सीमित हो जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

रिपोर्ट में आय बढ़ाने की क्षमता पर भी सवाल उठाए
रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश का आउटस्टैंडिंग ऋण जीएसडीपी के 40 फीसदी से अधिक है। देश में केवल चार राज्य ऐसे हैं, जिनका कर्ज इस स्तर से ऊपर है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और पंजाब शामिल हैं। इसके विपरीत सभी राज्यों का औसत कर्ज जीडीपी के लगभग 28 फीसदी के स्तर पर है। रिपोर्ट में राज्य की अपनी आय बढ़ाने की क्षमता पर भी सवाल उठाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश का अपने कर राजस्व का अनुपात जीएसडीपी का लगभग 5.5 फीसदी है, जबकि सभी राज्यों का औसत करीब सात फीसदी है। महाराष्ट्र में यह अनुपात 7.7 फीसदी, पंजाब में 7.2 फीसदी और कर्नाटक में 6.7 फीसदी है। अपने कर राजस्व में कमी का मतलब है कि प्रदेश को अपने खर्चों के लिए केंद्रीय करों में हिस्सेदारी और अन्य वित्तीय सहायता पर भी निर्भर रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 राजस्व घाटा जीएसडीपी का 2.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया
हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2026-27 के बजट में राजस्व घाटा जीएसडीपी का 2.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में सभी राज्यों का संयुक्त राजस्व घाटा जीडीपी का 0.71 फीसदी रहा। कोविड के बाद वर्ष 2022-23 में यह घटकर 0.23 फीसदी रह गया था, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश के दस राज्यों में लगातार राजस्व घाटे की स्थिति बनी हुई है। पांच राज्य पहले राजस्व अधिशेष की स्थिति में थे, लेकिन अब घाटे में आ गए हैं।

विज्ञापन

दो फीसदी हिस्सा नकद हस्तांतरण योजनाओं पर खर्च
रिपोर्ट में महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को दी जाने वाली नकद आर्थिक सहायता योजनाओं में भी बढ़ोतरी का उल्लेख किया गया है। राज्यों ने वर्ष 2026-27 में बिना शर्त नकद हस्तांतरण योजनाओं पर कुल चार लाख करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश अपनी राजस्व प्राप्तियों का लगभग दो फीसदी हिस्सा ऐसी योजनाओं पर खर्च करने का अनुमान लगा रहा है। इसके मुकाबले पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत नौ राज्य अपनी राजस्व प्राप्तियों का दस फीसदी से अधिक हिस्सा इन योजनाओं पर खर्च कर रहे हैं।

प्रदेश के राजस्व का बड़ी हिस्सा कर्मचारियों और पेंशनरों पर व्यय होता है। पिछली सरकारों के समय से ही कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारियों को भी वर्तमान सरकार वहन कर रही है। इसके बावजूद विकास के लिए भी बजट का प्रबंध किया जा रहा है। राज्य सरकार ने पिछले चार साल में 3,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की है। हिमाचल पर पिछली सरकारों के समय से ही कर्ज चढ़ा हुआ है। पहाड़ी राज्यों में जीएसटी न आने और राजस्व घाटा अनुदान न आने के बाद भी बड़ा नुकसान हुआ है।- नरेश चौहान, मुख्य सलाहकार मीडिया, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed