फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister for Road Transport Mansukh Mandaviya Announced Eighty Crore For Roads In Hamirpur

इस संसदीय क्षेत्र की सड़कों को केंद्रीय मंत्री मांडविया ने दिए 80 करोड़

Wed, 07 Jun 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Wed, 07 Jun 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Union Minister for Road Transport Mansukh Mandaviya Announced Eighty  Crore For Roads In Hamirpur

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांच सड़क मार्गों को अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, रसायन एवं उर्वरक) मनसुख एल. मांडविया ने करीब अस्सी करोड़ रुपये देने का एलान किया है। उन्होंने मुबारिकपुर व गगरेट कस्बे में बाईपास निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि इनका निर्माण कार्य एक साल के भीतर शुरू होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन गरीब तो हट गया लेकिन गरीबी नहीं हट पाई। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया सबका साथ, सबका विकास का नारा तीन साल में ही सार्थक सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन


मनसुख एल. मांडविया मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 70 पर गगरेट में निर्मित दो पुलों का उद्घाटन करने के साथ करीब चालीस करोड़ की लागत से मुबारिकपुर-नादौन सड़क मार्ग पर बनने वाले चार पुलों का शिलान्यास करने के बाद जनमसमूह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को 28 एनएच

Union Minister for Road Transport Mansukh Mandaviya Announced Eighty  Crore For Roads In Hamirpur

केंद्र सरकार ने पांच साल में एक लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। हिमाचल प्रदेश में भी तीन हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे को मंजूरी दी गई है और इनकी डीपीआर तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार को दो सौ नब्बे करोड़ रुपये भी दिए गए। लेकिन प्रदेश सरकार की नीयत में खोट के चलते प्रदेश सरकार इनकी डीपीआर ही तैयार नहीं करवा पाई है। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 28 नेशनल हाइवे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही बनेंगे। इन पर 5530 करोड़ खर्च होंगे। यह तभी संभव है जब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार सत्तासीन हो। प्रदेश भी देश के साथ विकास में अग्रसर हो, इसके लिए प्रदेश के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्तासीन करें। 

इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, राजेश ठाकुर, डा. श्याम वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, महामंत्री विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा भी मौजूद थे।

सड़कों का रखरखाव रखने में प्रदेश सरकार विफल: अनुराग

Union Minister for Road Transport Mansukh Mandaviya Announced Eighty  Crore For Roads In Hamirpur

सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर सड़कों के रखरखाव में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार प्रदेश की सड़कों के रखरखाव के लिए बजट न देती तो आज प्रदेश में कोई सड़क पक्की न दिखती। सांसद अनुराग ठाकुर मंगलवार को सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

उन्होंने गगरेट व मुबारिकपुर कस्बे में बाईपास के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की पांच सड़कों को अपग्रेड करने के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख एल. मांडविया के समक्ष रखी, जिन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वीकार कर लिया। 

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के दौरान एक छोटी सी सड़क लेने को भी जनप्रतिनिधियों के जूते घिस जाते थे। लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को 63 नेशनल हाइवे, चार फोरलेन और छह ओवरब्रिज की सौगात मिली है। लेकिन प्रदेश सरकार केंद्र से 290 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद इनकी डीपीआर तक तैयार नहीं करवा पाई है।

नंगल डैम-तलवाड़ा ब्राडगेज रेललाइन पर अगले दो माह के भीतर दौलतपुर चौक तक रेलगाड़ी पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने करीब साढ़े छह करोड़ रुपये के गगरेट में निर्मित पुलों का उद्घाटन करने के साथ गगरेट-नादौन नेशनल हाइवे पर करीब चालीस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार पुलों के शिलान्यास के लिए भी केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के तहत नंगल-मुबारिकपुर-तलवाड़ा सड़क मार्ग पर मुबारिकपुर से लेकर हिमाचल की सीमा तक सड़क को अपग्रेड करने के लिए बीस करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करने के साथ पनोह-तल्याणा सड़क मार्ग के लिए साढ़े

पंद्रह करोड़ रुपये, हमीरपुर-चमियाड़ा सड़क के लिए सत्रह करोड़ रुपये, टौणी देवी-जंगल बैरी सड़क मार्ग के लिए साढ़े बारह करोड़ व ऊहल-जंदलू सड़क मार्ग के लिए 10.80 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाने की भी मांग केंद्रीय राज्य मंत्री से की। जिसे केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed