{"_id":"64b025166cc61fd0890ce2e5","slug":"union-home-minister-amit-shah-said-will-help-himachal-in-every-way-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: अमित शाह बोले- हर तरह से करेंगे हिमाचल की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: अमित शाह बोले- हर तरह से करेंगे हिमाचल की मदद
Thu, 13 Jul 2023 09:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:55 PM IST
सार
अनुराग ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। शाह से भेंट कर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की त्वरित सहायता के लिए उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। शाह ने उन्हें आश्वस्त किया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन आने दीजिए, आंकड़ों के हिसाब से हर प्रकार की सहायता करेंगे। अनुराग ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शाह से भेंट कर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की त्वरित सहायता के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिना समय गंवाए एनडीआरएफ की 12 टीमों को हिमाचल में राहत व बचाव कार्यों के लिए गृह मंत्री ने लगाया, उसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। वह भी हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर निकल रहे हैं। वह गृह मंत्री को ज़मीनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी गुरुवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले और हिमाचल के मौजूदा हालात से अवगत करवाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हिमाचल की हर मदद का भरोसा दिलाया। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात में इस बात का भी निवेदन किया कि बारिश से हिमाचल प्रदेश में नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है तो मदद की जरूरत और भी ज्यादा पड़ेगी। सब कुछ सही होने में पैसा भी लगेगा और वक्त भी।
विज्ञापन