आपदा राहत के लिए हिमाचल को 143.16 करोड़ रुपये जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने हिमाचल सरकार को आपदा राहत के लिए 143.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राहत राशि राष्ट्रीय आपदा रिस्पोंस फंड (एनडीआरएफ) के तहत जारी की गई है। आपदा राहत के लिए यह धनराशि वर्ष 2018 में बाढ़, भूस्खलन और बादलों के फटने से हुए नुकसान के चलते जारी की गई है।
गृह मंत्रालय ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के चलते 312.76 करोड़ रुपये एनडीआरएफ के तहत जारी करने का फैसला लिया था। इसमेें से 143.16 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं जबकि शेष धनराशि अगले वित्तीय वर्ष में जारी की जाएगी।
वित्त मंत्रालय के वित्तायोग मंडल के निदेशक भारतेंदु कुमार सिंह ने इस बारे में हिमाचल सरकार के वित्त सचिव और आवासीय आयुक्त को पत्र भेजकर यह पैसा जारी करने की सूचना दे दी है।
ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए मिले 26.12 करोड़
केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग ने हिमाचल सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत के लिए 26.12 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्व में बन चुकी सड़कों की देखरेख के लिए ही किया जा सकेगा।
केंद्रीय विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश सरकार इस फंड को हिमाचल प्रदेश ग्राम सड़क विकास एजेंसी को ट्रांसफर कर दे। ऐसा न करने की स्थिति में केंद्र भविष्य में फंड रिलीज नहीं करेगा।