{"_id":"6b070f4e7d788bf25304f68d","slug":"car-overturns-in-ghanari-one-person-dies-another-injured-in-the-accident-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: घनारी में पलटी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: घनारी में पलटी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
Wed, 25 Nov 2026 10:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:09 PM IST
सार
ऊना जिले के घनारी में बुधवार को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घनारी में बुधवार को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय जसवंत सिंह निवासी ठठाबड़ के रूप में हुई है। घायल 50 वर्षीय मंजीत सिंह भी ठठाबड़ के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घनारी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक सुखविंदर सिंह ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। जसवंत सिंह के सिर पर गंभीर चोट थी, जबकि मंजीत सिंह की बाजू में फ्रैक्चर हुआ। गंभीर हालत के कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। मुबारिकपुर के पास जसवंत सिंह ने दम तोड़ दिया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
