{"_id":"5b1a6cbb4f1c1bf26e8b6df7","slug":"union-govt-linked-mdm-scheme-with-ayushman-bharat-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के साथ जोड़ी आयुष्मान भारत योजना, स्कूली बच्चों को मिलेगा ये फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम के साथ जोड़ी आयुष्मान भारत योजना, स्कूली बच्चों को मिलेगा ये फायदा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने मिड-डे मील योजना के साथ आयुष्मान भारत योजना को भी शामिल कर दिया है। अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को सफाई सहित विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों को पीने के लिए साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में वाटर फिल्टर और वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बीते दिनों ही मिड-डे मील योजना के लिए हिमाचल को 110 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इसी बजट से पांच फीसदी राशि को आयुष्मान भारत योजना पर खर्च किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के 15 हजार 466 स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन