{"_id":"6711dbabd6d725215d0acc95","slug":"uncontrolled-tipper-rammed-into-shops-near-petrol-pump-in-gurpalah-una-driver-died-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: गुरपलाह में अनियंत्रित टिपर दवा की दुकान में घुसा, चालक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: गुरपलाह में अनियंत्रित टिपर दवा की दुकान में घुसा, चालक की माैत
Fri, 18 Oct 2024 01:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:53 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2:00 बजे पंजाब की ओर से टाहलीवाल जा रहा एक टिपर गुरपलाह में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा।
विज्ञापन
गुरपलाह में अनियंत्रित टिपर दवा की दुकान में घुसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में एक टिपर चालक की मौत हो गई है। वहीं एक दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा बीती रात करीब 2:00 बजे ऊना के गुरपलाह में पेश आया। जानकारी के अनुसार एक टिपर पंजाब की ओर से टाहलीवाल जा रहा था। जैसे ही वह गुरपलाह में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया और पास की दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन
टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के दौरान एक दवा की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टिपर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत बाथू के प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।है।
विज्ञापन