ऊना: एलआईसी ने पैरालंपिक स्टार निषाद को 50 लाख का चेक देकर नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:56 PM IST
सार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पैरालंपिक स्टार निषाद कुमार को उनकी उपलब्धि के लिए 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। एलआईसी की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक्स में ऊंची कूद में रजत पदक विजेता के लिए अंदौरा स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एलआईसी शिमला मंडल के सीनियर जीएम यंगजोर ने निषाद को एलआईसी की तरफ से चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला