फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una: LIC honored Paralympic star Nishad kumar with a cheque of 50 lakhs

ऊना: एलआईसी ने पैरालंपिक स्टार निषाद को 50 लाख का चेक देकर नवाजा

Sat, 06 Nov 2021 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 05:56 PM IST
सार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पैरालंपिक स्टार निषाद कुमार को उनकी उपलब्धि के लिए 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। एलआईसी की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक्स में ऊंची कूद में रजत पदक विजेता के लिए अंदौरा स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एलआईसी शिमला मंडल के सीनियर जीएम यंगजोर ने निषाद को एलआईसी की तरफ से चेक प्रदान किया। 

विज्ञापन
Una: LIC honored Paralympic star Nishad kumar with a cheque of 50 lakhs
टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पैरालंपिक स्टार निषाद कुमार को उनकी उपलब्धि के लिए पचास लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। एलआईसी की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक्स में ऊंची कूद में रजत पदक विजेता के लिए अंदौरा स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एलआईसी शिमला मंडल के सीनियर जीएम यंगजोर ने निषाद को एलआईसी की तरफ से चेक प्रदान किया। कहा कि निषाद कुमार ने पैरालंपिक जैसी सबसे कठिन प्रतियोगिता में देश का मान बढ़ाया है। इसके लिए निषाद कुमार, उनके कोच, परिवार तथा क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषाद कुमार अगली बार स्वर्ण पदक लेकर आएं। वहीं, एसडीएम अंब मनेश यादव और एसडीपीओ अंब आईपीएस इल्मा आफरोज ने भी निषाद को शुभकामनाएं दीं। कहा कि उनसे भविष्य में भी देश को बहुत उम्मीदें हैं। इस अवसर पर निषाद कुमार ने एलआईसी का आभार प्रकट किया। उन्होंने बच्चों और युवाओं का आह्वान किया कि खेलों में कॅरिअर को लेकर पहल करें। लग्न और मेहनत से हर मंजिल को पाना आसान है। निषाद कुमार ने कहा कि वह एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि दोनों प्रतियोगिताओं में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। इस मौके पर निषाद कुमार की माता और बहन को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एलआईसी के शिमला मंडल के मैनेजर सेल्स जेके रैना, ब्रांच मैनेजर अंब एसएस चौधरी, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विनोद धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed