{"_id":"62e96317327cf51da8162155","slug":"two-youths-drowned-in-bathu-khad-one-drowned-the-other-saved-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: बाथू खड्ड में बहे दो युवक, एक डूबा, दूसरे को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: बाथू खड्ड में बहे दो युवक, एक डूबा, दूसरे को सुरक्षित बचाया
Tue, 02 Aug 2022 11:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:17 PM IST
सार
मंगलवार देर शाम पंजाब के नकोदर से आए दो युवक बाथू पुल के समीप की खड्ड में नहाने चले गए। देखते ही देखते दोनों युवक बिक्रम और गुरमीत गहरे पानी में बह गए। खड्ड के किनारे दोनों युवकों के बहने के बाद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए खूब शोर मचाया।
विज्ञापन
युवक डूबा(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बाथू पुल के साथ लगती खड्ड में मंगलवार देर शाम एक श्रद्धालु के बहने की सूचना कांगड़ा पुलिस थाना में दी गई है। बताया जा रहा है कि टोलियों में आ रहे पंजाब राज्य से श्रद्धालु नजदीकी खड्डों में नहाने चले जा रहे हैं। मंगलवार देर शाम पंजाब के नकोदर से आए दो युवक बाथू पुल के समीप की खड्ड में नहाने चले गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों युवक बिक्रम और गुरमीत गहरे पानी में बह गए। खड्ड के किनारे दोनों युवकों के बहने के बाद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए खूब शोर मचाया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बिक्रम को बहने से बचा लिया, वहीं गुरमीत गहरे पानी में बह गया। एसएचओ शीशपाल ने बताया कि पुलिस बह गए युवक की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन