{"_id":"57c711884f1c1b386e2cb250","slug":"two-women-died-due-to-scrub-typhus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में स्क्रब टॉयफस से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में स्क्रब टॉयफस से दो महिलाओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टॉयफस की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत हो गई। अस्पताल में स्क्रब टॉयफस से हुई मौतों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। सोलन के धर्मपुर की रहने वाली बिमला देवी (50) को 27 अगस्त को अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार चल रहा था। इधर, कंडाघाट की रहने वाली सीता देवी (66) को सोमवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों महिलाओं की 31 अगस्त को मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने की। उन्होंने ने बताया कि अब तक कुल छह लोगों की स्क्रब टायफस से मौत हुई है। आईजीएमसी में रोजाना दस से बारह मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन