Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPMC appeal dismissed: High Court states that arrears and gratuity cannot be withheld on the grounds of adopti

एचपीएमसी की अपील खारिज: हाईकोर्ट ने कहा- संशोधित वेतनमान अपनाकर एरियर व ग्रेच्युटी नहीं रोक सकते

Mon, 23 Nov 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 08:45 PM IST
सार

अदालत ने स्पष्ट किया कि दिसंबर 2022 में निगम ने संशोधित वेतनमान अपना लिया था। लाभ देने का निर्णय लेने के बाद फंड की कमी या आर्थिक तंगी का हवाला देकर भुगतान नहीं रोका जा सकता। 

विज्ञापन
HPMC appeal dismissed: High Court states that arrears and gratuity cannot be withheld on the grounds of adopti
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएससी) की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें कर्मचारी को संशोधित वेतनमान का बकाया (एरियर) और बढ़ी हुई ग्रेच्युटी देने के एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि दिसंबर 2022 में निगम ने संशोधित वेतनमान अपना लिया था। लाभ देने का निर्णय लेने के बाद फंड की कमी या आर्थिक तंगी का हवाला देकर भुगतान नहीं रोका जा सकता।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने कहा कि 31 अक्तूबर 2026 को मधु देष्टा बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य मामले में समन्वय पीठ हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के नियम 13 को पहले ही मनमाना व असांविधानिक करार देकर रद्द कर चुकी है। यह नियम सरकार को अपनी मर्जी या किस्तों में एरियर भुगतान का अधिकार देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

  कर्मचारी अनिल कुमार शर्मा की 2023 की याचिका पर एकल पीठ ने 5 जनवरी 2026 को तय समय में एरियर व बढ़ी हुई ग्रेच्युटी देने के निर्देश दिए थे। खंडपीठ ने कहा कि 29 अक्तूबर 2025 को निगम ने एकल पीठ के समक्ष ई-मेल से खुद सहमति दी थी कि मामला सालिग राम चौहान फैसले के तहत कवर होता है। एकल पीठ के सामने सहमति देने के बाद अब निगम को आदेश के खिलाफ अपील का अधिकार नहीं बनता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed