फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two shops and store gutted in fire at kinnaur

दो दुकानें और स्टोर में भड़की आग, लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 17 May 2018 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला ब्यूरो, रिकांगपिओ (किन्नौर) Updated Thu, 17 May 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
two shops and store  gutted in fire at kinnaur

कल्पा खंड के तहत तांगलिंग गांव में अचानक आग लगने से दो दुकानें और एक स्टोर जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही रिकांगपिओ से फायर ब्रिगेड और सेना के जवान मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने आग को आगे फैलने से बचा लिया। लेकिन दो दुकानें और एक स्टोर को नहीं बचा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार तांगलिंग गांव के निवासी उदय सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह की दो दुकानों और एक स्टोर में अचानक आग लगी।
विज्ञापन


इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। एक दुकान और स्टोर उदय सिंह स्वयं चला रहा था। दूसरी दुकान सुदेश कुमार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम कल्पा अवनिंद शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये प्रभावित को दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed