{"_id":"61cded579d08fc631072912a","slug":"two-persons-caught-with-water-meter-shimla-news-sml395187517","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पेयजल मीटर चुराने के मामले में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पेयजल मीटर चुराने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों ने राम बाजार से चुराए थे मीटर, तीसरा आरोपी नाबालिग, 9 में से 6 मीटर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राम बाजार क्षेत्र से पानी के मीटर चुराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 19 वर्षीय परशुराम साहनी खलीनी निवासी और कार्ट रोड निवासी 49 वर्षीय रविकुमार के तौर पर हुई है। मामले में पुलिस ने चोरी किए 9 मीटरों में से 6 बरामद कर लिए हैं। वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा है। जलापूर्ति विभाग ने राम बाजार क्षेत्र में यह मीटर घर के बाहर लगाए थे। 19 दिसंबर को राजन कहोल ने पुलिस में पानी के मीटर चोरी होने की शिकायत दी थी।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि मामले में 4 आरोपी शामिल थे। सबसे पहले 19 साल के परशुराम साहनी खलीनी निवासी को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक नाबालिग ने भी इनका साथ दिया है। इन्होंने पानी के मीटरों को बेच दिया था। कार्टरोड शिमला में स्क्रैप डीलिंग की दुकान चलाने वाले 49 वर्षीय रविकुमार पर चोरी की संपत्ति खरीदने का मामला दर्ज किया है। चोरी में 15 साल का एक किशोर भी शामिल पाया गया है। डीएसपी हेड क्वार्टर प्रमोद कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
बस की टक्कर से महिला घायल
शिमला। सर्कुलर रोड पर निजी बस की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। इसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला बस स्टॉप पर खड़ी थी। इसी बीच ओवरटेक कर रही निजी बस की चपेट में आ गई। ठियोग निवासी प्रीति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त रेणू के साथ कार्टरोड पर बस का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के कारण महिला को टक्कर लगी। घटना में उसे चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।