फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two person caught with chars in shimla

पर्यटक बनकर नशा बेचने आए दो युवक किए गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two person caught with chars in shimla
हरियाणा से शिमला घूमने आए थे दोनों, आरोपियों से 14.49 ग्राम हेरोइन की गई बरामद
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में पर्यटक बनकर आए हरियाणा के दो युवकों को पुलिस ने हेरोइन (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 14.49 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार (37) और गगन (32) जिला अंबाला निवासी के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और टैक्सी चलाने का काम करते हैं। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के मुताबिक देररात डिटेक्शन सेल टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में तारादेवी के शोघी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सोलन की तरफ से आ रहे हरियाणा नंबर के वाहन को खवारा चौकी के पास तलाशी के लिए रोका। इसमें दो युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों शिमला घूमने आए हैं। इस बीच पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो युवक घबरा गए। गाड़ी में 14.49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने गाड़ी की कंडक्टर साइड में डैशबोर्ड के अंदर प्लास्टिक नंबर थैली छुपा रखी थी। कब्जे में ली गई हीरोइन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए थे। एसपी अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि अदालत से दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड मिला है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दो हफ्तों के भीतर 8 युवक गिरफ्तार
पर्यटन सीजन में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक पुलिस की अलग-अलग टीमें दो हफ्तों में 8 लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। बीते रोज भी पुलिस टीम ने ढली थाना क्षेत्र में तीन युवकों को 28.83 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। इससे पहले बालूगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। 29 जून को ढली थाना क्षेत्र के तहत हरियाणा के दो चचेरे भाइयों से 44.95 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed