फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people died in car accident at kangra

फतेहपुर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
two people died in car accident at kangra

फतेहपुर क्षेत्र के खटियाड़ -स्थाना मार्ग पर वीरवार शाम कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


चारों व्यक्ति कार में सवार होकर धमेटा से होते हुए वाया जगीर-तलवाड़ा संपर्क मार्ग से पंजाब की ओर जा रहे थे। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में किशन कुमार पुत्र माडु राम और दौलत राम पुत्र मेनगा राम निवासी नंगल विहालां तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में घायल बलदेव सिंह पुत्र चन्न राम को तलवाड़ा अस्पताल और सावन सिंह पुत्र रुलियां राम को फतेहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी कार में फंसे दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर फतेहपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पंजाब के नंगल के निवासी चारों व्यक्ति कार में सवार होकर धमेटा से वाया जगीर- तलवाड़ा  संपर्क मार्ग से पंजाब की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed