{"_id":"5d8cb1e28ebc3e016e028373","slug":"two-national-highway-will-be-converted-to-double-lane-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के दो नेशनल हाईवे को डबल लेन बनाने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के दो नेशनल हाईवे को डबल लेन बनाने की मंजूरी
Mon, 30 Sep 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने हिमाचल के दो नेशनल हाईवे को डबल लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। इसमें पांवटा-गुम्मा-पीटसपुल और हमीरपुर-मंडी वाया सरकाघाट शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने इन्हें ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट नाम दिया है। ये दोनों प्रोजेक्ट 2010 से लटके पड़े थे।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में प्रदेश सरकार ने इस मामले को केंद्र से उठाया गया। अब जाकर इन दोनों प्रोजेक्टों को मंजूरी मिली है। इन दोनों प्रोजेक्टों के लिए केंद्र ने 2600 करोड़ की राशि जारी की है। इससे सिरमौर, मंडी, हमीरपुर, सोलन आदि जिलों के लाखों लोगों को फायदा होगा। पर्यटन की दृष्टि से भी ये हाईवे कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन
पांवटा-गुम्मा-पीटसपुल एनएच की दूरी 105 किलोमीटर है, जबकि हमीरपुर-मंडी वाया सरकाघाट एनएच की दूरी 126 किलोमीटर है। डबललेन के लिए 24 मीटर जमीन का अधिग्रहण होगा। साढ़े 7 मीटर सड़क पर टारिंग होगी, जबकि मोड़ पर 10 फीसदी अतिरिक्त टारिंग होगी।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे को केंद्र सरकार से दो दिन पहले ही स्वीकृति पत्र मिला है। अब नेशनल हाईवे जल्द ही ग्लोबल टेंडर आमंत्रित करेगा। एनएच के चीफ इंजीनियर भुवन शर्मा ने बताया कि हिमाचल के ये दो बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। इन्हें ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है। लंबे समय से ये प्रोजेक्ट लटके थे।