{"_id":"6123c5c98ebc3e79b473278a","slug":"two-more-successful-kidney-transplant-done-in-igmc-shimla-new-life-for-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी शिमला में दो और सफल किडनी ट्रांसप्लांट, मरीजों को मिली नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी शिमला में दो और सफल किडनी ट्रांसप्लांट, मरीजों को मिली नई जिंदगी
Mon, 23 Aug 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:30 PM IST
सार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने आईजीएमसी के डॉक्टरों के साथ मिलकर साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया। दोपहर एक बजे दूसरा ट्रांसप्लांट हुआ। डॉक्टरों का दावा है कि दोनों ट्रांसप्लांट सफल रहे हैं।
विज्ञापन
मरीज विनोद और बलदेव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में करीब दो साल बाद सोमवार को दो और मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट किए गए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने आईजीएमसी के डॉक्टरों के साथ मिलकर साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया। दोपहर एक बजे दूसरा ट्रांसप्लांट हुआ। डॉक्टरों का दावा है कि दोनों ट्रांसप्लांट सफल रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रीनल आईसीयू से चंबा के 28 वर्षीय विनोद कुमार को ट्रांसप्लांट के लिए सीटीवीएस ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। यहां एम्स के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल और उनकी टीम ने ट्रांसप्लांट शुरू किया। विनोद को उनके पिता शंकर लाल ने अपनी किडनी दान की। ट्रांसप्लांट दोपहर बारह बजे तक चला। इसके बाद डॉक्टरों ने विनोद को ऑब्जर्वेशन के लिए रखा। करीब एक बजे मंडी जिला के करसोग के गोवालपुर गांव के 33 वर्षीय बलदेव का किडनी ट्रांसप्लांट शुरू किया गया। यह ट्रांसप्लांट शाम पांच बजे तक चला। बलदेव को भी उनके पिता मान सिंह ने किडनी दान की है। अस्पताल में अब तक पांच किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं।
विज्ञापन
कब हुए किडनी ट्रांसप्लांट
12 अगस्त 2019 : पहली बार मंडी के नरेश और चिड़गांव की सुनीता का किडनी ट्रांसप्लांट
17 नवंबर 2019 : कांगड़ा जिला के जसूर के मंजीत का तीसरा किडनी ट्रांसप्लांट
23 अगस्त 2021 : चंबा के विनोद और गोवालपुर के बलदेव का चौथा और पांचवां ट्रांसप्लांट