{"_id":"58aaa25f4f1c1b0853b22fe4","slug":"two-killed-in-car-accident-at-manali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनाली के पास कार हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के पास कार हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के समीप नेहरू कुंड में एक कार बेकाबू होकर ब्यास नदी किनारे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य सवार को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह सवा सात बजे सूचना मिली कि मनाली-लेह मार्ग पर पलचान के पास नेहरू कुंड मोड़ पर लाल रंग की एक कार सड़क से पलटकर ब्यास नदी के किनारे जा गिरी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार हादसे में मारे गए दो युवकों के शवों को निकाला। अन्य घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इससे पहले घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने केस की जांच के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की है। मृतकों की शिनाख्त 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र गोपाल सिंह गांव हलोहन, डाकघर नौहली तहसील जोगिंद्रनगर तथा लगदीप प्रसाद उर्फ लक्की पुत्र जयदेव प्रसाद गांव पुजैली-तमोला ब्राह्मण उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं हादसे में घायल मसूद जावेद पुत्र हाजी सुइदुददीन हाउस नंबर 226 कास्थाबाड़ा नप, थाना एवं तहसील देवबंद जिला सहारनपुर यूपी का उपचार चल रहा है। एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।