फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Killed in Car Accident at Gumma, Mandi.

बारात के साथ जा रही कार खाई में गिरी, चाची-भतीजे की मौत, 4 घायल

Thu, 20 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Updated Thu, 20 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Two Killed in Car Accident at Gumma, Mandi.

हिमाचल के पठानकोट-मंडी मार्ग पर गुम्मा के खानी नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।  हादसे में चाची व भतीजे की मौत हो गई  जबकि, परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


दो गंभीर घायल सदस्यों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू दी है। पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक व घायल लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्य कुराटी गांव से पधर बारात के साथ साहल गांव में रहे थे। अचानक गुम्मा के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।  मृतकों की पहचान उषा देवी पत्नी प्रवीण कुमार गांव कुराटी तथा विजय कुमार (15 ) पुत्र राज कुमार कुराटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतका उषा देवी चाची हैं, जबकि, मृतक विजय कुमार भतीजा है। इसके अलावा हादसे में निशा कुमारी, चालक राजेश कुमार, अंजना और आंचल घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से घायलों को गिंद्रनगर अस्पताल ले गए।


निशा कुमारी, चालक राजेश कुमार को गंभीर चोटें आने के कारण जोगिंद्रनगर से टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। उधर, प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को  10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed