शिलाई के पास खाई में गिरा टिप्पर, दो लोगों की मौत, चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई नैनीधार मार्ग पर बागनल गांव के पास एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घायल तीन बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
सिरमौर पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे ये टिप्पर सामान लेकर शिलाई से नैनीधार की ओर जा रहा था। बागनल के पास ये अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे रतन सिंह पुत्र नैनसिंह उमर 48 वर्ष, गांव नैनीघार की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे घायल ने रास्ते में तोड़ा दम, तीन बच्चे भी घायल
वहीं, रोशन पुत्र नारायण सिंह उम्र 25 वर्ष, गांव नैनीधार की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। घायलों में समीना 12 वर्ष, लिखित 10 वर्ष, आरुषि 8 वर्ष, पुत्र व पुत्रियां भगतराम के तौर पर हुई है।
वहीं, अंकित पुत्र जगत सिंह उम्र 21 वर्ष गांव शिलाई गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया जहां प्रथम उपचार के बाद इन्हें मेडिकल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को 13000 और घायलों को 10000 की फौरी राहत राशि मुहैया करवा दी है। एसडीएम शिलाई जीएम सकलानी ने मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।