फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two friends killed in bike accident in mandi in himachal pradesh

जन्मदिवस की खुशियां मनाने घर जा रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत

Thu, 02 Jan 2020 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed in bike accident in mandi in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत महोग के वैनशीवीर मंदिर के पास एक बाइक के खाई में गिर जाने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात के समय पेश आया। बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन


महोग पंचायत के वांग निवासी सुरेंद्र कुमार (24) अपने दोस्त प्यारे लाल (24) निवासी पटोग, महोग पंचायत के साथ अपने घर जा रहा था। बुधवार को सुरेंद्र कुमार का जन्मदिन होने के कारण वह दोस्त को भी अपने घर ले जा रहा था। इसी दौरान वैनशीवीर मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में प्यारे लाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि सुरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घायल सुरेंद्र को निकाल कर आनी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे शिमला रेफर किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दोस्त ठियोग में निजी कार्य करते थे। प्रशासन ने 15-15 हजार की फौरी राहत मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक हीरालाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

वैनशीवीर मंदिर के समीप बाइक हादसा दो परिवारों को कभी न भूलने वाले जख्म दे गया है। सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए हैं। हादसे में मारे गए दोनों अपने मां बाप के इकलौते बेटे थे। सुरेंद्र अपना जन्मदिन मनाने ठियोग से घर आ रहा था। वह अपने दोस्त प्यारे लाल को भी बाइक पर अपने साथ ले आया। जन्मदिन को घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने सुरेंद्र और उसके दोस्त की जान ले ली।

हादसे के कुछ समय पहले ही सुरेंद्र ने घरवालों पर सड़क तक पहुंचने के लिए कहा था लेकिन उसे क्या पता था कि घरवाले सड़क पर ही इंतजार करते रहेंगे और वह कभी घर तक नहीं पहुंचेगा। सुरेंद्र की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका है। दोनों बहनों की शादी हो गई है। अब घर बूढ़ी मां और पत्नी रह गए हैं। प्रधान महोग रूपलाल, मोहन लाल, महेश राज ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed